Patna

कुशेश्वरस्थान मंदिर में पूजा करने गई महिला की मौत:मचा

समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के बंगरहट्टा गांव की एक महिला की दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान मंदिर के पास स्थित शिवगंगा पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरहट्टा गांव निवासी बसंत झा की पत्नी बिंदवाशनी देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजनों ने बताया कि बिंदवाशनी देवी रविवार शाम को ही कुशेश्वरस्थान चली गई थीं। उनका उद्देश्य भीड़ से बचकर सोमवार सुबह भोलेबाबा की पूजा करना था। रविवार रात को श्रृंगार दर्शन से पहले वह मंदिर के पास शिवगंगा पोखर में नहाने गईं। नहाते समय वह गहरे पानी में फिसल गईं और डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।

 

सोमवार को जब मृतक महिला का शव बंगरहट्टा गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने शव को अंतिम संस्कार के लिए बंगरहट्टा गांव ले जाना पसंद किया।घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोगों ने तीर्थ स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!