“समस्तीपुर में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत:मुजफ्फरपुर से लौट रहा था घर
समस्तीपुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक बेगूसराय गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरई गांव निवासी पप्पू सिंह के बेटे दीपक कुमार (25) हैं।दीपक के चचेरे भाई कौशल कुमार ने कहा कि दीपक मुजफ्फरपुर के एक विवाह भवन में काम करता था। वहां काम निपटाने के बाद बुधवार दोहर वापस घर लौट रहा था। वो बाइक से था। इसी दौरान सिंघिया चौक से आगे रोसरा बांध पर ट्रक ने रौंद दिया
आसपास के लोग जुटे और उसे विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को भी जानकारी दी गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया-रोसरा मुख्य पथ की है।
एफआईआर दर्ज की जा रही
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि अज्ञात ट्रक की ठोकर से युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
