करेंट लगने से दलसिंहसराय नप के सफाई कर्मी की हुई मौत,पसरा मातम।
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत में शनिवार की शाम बिजली पोल में लगे अर्थिंग में आरहे विधुत प्रवाह की चपेट में आने से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई कर्मी की मौत हो गई।
मृतक की पहचान वार्ड 7 मलिक टोला निवासी जुगेशर मलिक के पुत्र सहदेव मलिक(45) के रूप में हुई है.पांड के जनप्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सहदेव मलिक दलसिंहसराय नगर परिषद में एनजीओ के माध्यम से साफ सफाई का काम करते थे.वह आज काम कर के घर लौटे थे. गर्मी अधिक होने के कारण स्नान कर के घर के बाहर आये।
वही घर के पास ही लगा बिजली के पोल का अर्थिंग जमीन में गड़ा हुआ था. जिसमें करेंट आरहा था परन्तु यह जानकारी किसी भी ग्रामीण को नहीं था. वह जैसे ही आर्थिग के पास पहुँचे उस आर्थिग वाले तार के सम्पर्क में आगये जिससे उनको तेज झटका लगा.आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें तार से अलग किया और आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में इलाज के दौरान सहदेव की मौत हो गई. वही अस्पताल कर्मियों ने मौत की सुचना ऑडी के रूप में पुलिस को देते हुए आगे की करवाई में जुटी थी.घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
