बेगूसराय में 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की सुसाइड:भाई बोला- घर में पूजा की तैयारी चल…
बेगूसराय में आज एक स्टूडेंट ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव की है। मृत लड़की लूटन पासवान की बेटी 17 साल की निर्मला कुमारी है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में मृतक के भाई बमबम कुमार ने बताया कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर में 9वीं में पढ़ने वाली निर्मला अपनी बड़ी बहन के साथ सोती थी। सुबह करीब 4 बजे उठी। बहन ने सोचा कोचिंग जाना है, इसलिए तैयार हो रही होगी।
बमबम कुमार ने बताया कि हमारे घर में आज घर में ब्रह्म बाबा की वार्षिक पूजा थी। सुबह में करीब 6 बजे जब सभी लोग जगे तो खोजबीन शुरू हुई। जहां उसे एक कमरे में पंखे से कपड़ा का फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना का क्या कारण है, इसका कुछ पता नहीं।
आत्महत्या क्यों की, ये जांच का विषय है
पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उसने क्यों आत्महत्या किया, यह जांच का विषय है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घर में चल रही ब्रह्म बाबा के पूजा की तैयारी मातमी शोक में बदल गया है। एसपी मनीष ने बताया कि सूचना मिलते ही नावकोठी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की।
एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों द्वारा तात्कालिक रूप से कुछ नहीं बताया जा सका है। FSL टीम ने घटनास्थल की जांच किया गया है। बखरी डीएसपी के नेतृत्व में नावकोठी थाना की पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच और छानबीन करते हुए विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
