सिमरी में पशु तस्करी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार:वाहन और सांढ जब्त
दलसिंहसराय :विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत में पशु तस्करी का एक मामला सामने आया है। सोमवार रात ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस ने एक पशु तस्कर को पकड़ा। तीन अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।घटना वार्ड 12 की है। शाम को कुछ अज्ञात लोग एक सांढ को पकड़कर आम के बगीचे में बांध गए। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने निगरानी शुरू की। रात करीब दो बजे कुछ लोग पिकअप वैन लेकर पहुंचे और सांढ को ले जाने की कोशिश करने लगे।
पकड़े गए पिकअप चालक की पहचान मोहम्मद तनवीर के रूप में हुई है। वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वार्ड तीन का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले एक साल से पशु तस्करी कर रहा है। सोठगामा के सुनील सहनी और मोहम्मद कुर्बान के कहने पर वह रात एक बजे सिमरी पहुंचा था। वह महीने में एक-दो पशु चुराकर मुसरीघरारी ले जाकर बेचता है।
थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई महीनों से पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कुछ लोग पुलिस की वर्दी में आकर बकरियां भी चुरा ले जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
