Patna

दहेज में 1 लाख कम मिलने पर नवविवाहिता की मर्डर:बहू को फांसी पर लटकाया

पटना.वैशाली में दहेज की लालच में नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कनपुरा गांव की है। यहां 24 वर्षीय आकांक्षा कुमारी की फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली। मृतका मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी और बी.एड की तैयारी कर रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शादी में मांगे थे 6 लाख और बुलेट, मिले थे 5 लाख

 

पीड़िता के पिता रमेश कुमार महतो के अनुसार, उनकी बेटी आकांक्षा की शादी नवंबर 2024 में कनपुरा के रिशु कुमार से हुई थी। शादी में दूल्हे पक्ष ने तिलक में 6 लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग की थी। परिजनों ने 5 लाख रुपये और बाइक दी। इसके बाद भी दामाद पक्ष लगातार एक लाख रुपए और मांगता रहा।

 

“तबीयत खराब है” कहकर बुलाया, मिली लाश

 

आकांक्षा के पिता ने बताया कि शुक्रवार को उनके दामाद और समधी ने फोन कर कहा कि बेटी की तबीयत खराब है। जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि बेटी की लाश फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को पहले से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एक लाख नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।पीड़ित पिता ने दामाद रिशु कुमार, समधी, और सास-संधिनी पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

 

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए

 

सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!