Vaishali

2 लाख में बना 331 फीट लंबी कांवर लेकर निकले 60 कांवरिए, 70KM पैदल चलकर बाबा गरीबनाथ जाएंगे

वैशाली से 60 कांवरिए 331 फीट लंबी कांवर लेकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर के लिए निकले हैं। सभी कांवरिया भगवानपुर विशुनपुर बांदे गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार सुबह चार बजे छपरा के पहलेजा घाट से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लिया और बाबा गरीबनाथ मंदिर के लिए निकले हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। इस कांवर को बनाने में दो लाख रुपए का खर्च हुआ है। इसे 10 कारीगरों ने मिलकर 8 दिनों में तैयार किया है। कांवर यात्रा में कुल 100 शिव भक्त शामिल हैं।

 

सभी कांवरिये नंगे पांव यात्रा कर रहे हैं। इस विशाल कांवर का निर्माण महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया है। वे पिछले पांच सालों से लगातार ऐसा आयोजन करते रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!