Dalsinghsarai

82 प्रतिशत मतदाताओं से ऑफ लाइन और ऑनलाइन के माध्यम से प्रपत्र प्राप्त हो चुका दलसिंहसराय,मतदाता

दलसिंहसराय,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को लेकर सोमवार को नगर परिषद के सभागार में विभिन्न व्यवसाय और संगठन से जुड़े लोगो के साथ बैठक एसडीओ किशन कुमार की अध्यक्षता में एंव कार्यपालक पदाधिकारी अभिषार कुमार के संचालन में हुए.कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े नगर परिषद से सम्बंधित मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण तेजी से किए जा रहे हैं.82 प्रतिशत मतदाताओं से ऑफ लाइन और ऑनलाइन के माध्यम से प्रपत्र प्राप्त हो चुके है.शेष 18 प्रतिशत छुटे हुए मतदाताओं से भी प्रपत्र प्राप्त करने की कार्य किए जा रहे है. जिसको लेकर आप व्यवसाय और संगठन से जुड़े लोगों से मदद करने की अपील की जाती है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसडीओ किशन कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर वैद्य मतदाता पहचान को लेकर जरूरी 11 कागजात में से एक कागजात दूसरे चरण में ली जाएगी.पहले चरण में सिर्फ प्रपत्र लिए जा रहे है.ताकि निर्धारित तिथि तक ड्राफ्ट का प्रकाशन की जा सके.ड्राफ्ट के प्रकाशन के साथ ही बीएलओ पुन सभी मतदाताओं के घर घर जा कर मतदाता सत्यापन को लेकर वर्णित 11 कागजातों में से एक कागजात लेकर प्राप्ति रसीद ( प्रपत्र की कॉपी) देंगे.
रवि रंजन कुमार ने बताया कि वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम है वह सिर्फ अपना एपिक नंबर,नवीनतम फोटो दे सकते है.

 

वही जिनका नाम 2003 के बाद के मतदाता सूची में आया है या जुड़ा है वह जरूरी कागजात के रूप में अपने माता पिता का इपिक नंबर ( 2003 के मतदाता सूची से ) के साथ पिता से जुड़ा हुआ कोई भी साक्ष्य जिसमें माता आया पिता के साथ आपका नाम हो.जैसे मैट्रिक अंक पत्र,राशन कार्ड,पासपोर्ट,आवास प्रमाण पत्र आदि दे सकते है.शादी शुदा महिलाओं के लिए भी उनके माता पिता से जुडी कागजात जरूरी है.
बैठक में खाद्यान्न व्यवसाय संघ के सुधीर चौधरी, दवा व्यवसाय संघ के पंकज कुमार,विनय कुमार लाल,स्वर्ण व्यवसाय संघ के अनिल सोनी,कपड़ा व्यवसाय संघ के अनिल वर्णवाल, सहित वार्ड पार्षद देव भूषण चौधरी,सुशील सुरेका,कुणाल कुमार, राजकुमार मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!