DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में 208 फीट लम्बा कांवड़ के साथ शिवभक्तो ने निकाला जलाभिषेक यात्रा

दलसिंहसराय,सावन की तीसरी सोमवारी के उपलक्ष्य में जय महाकाल दल के तत्वावधान में 208 फीट लम्बा कांवड़ के साथ जलाभिषेक यात्रा निकाला गया. यात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रशांत कुमार पंकज द्वारा कांवड़ पूजा के साथ किया गया.इससे पूर्व यात्रा में शामिल होने के लिए सैंकड़ो नव युवकों का समूह प्रशांत पंकज के नेतृत्व में रामपुर जलालपुर बीएड कॉलेज से पदयात्रा करते हुए महावीर चौक पहुँचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

यात्रा का शुभारंभ करते हुए रालोमो नेता ने कहा कि सावन मास भक्ति, प्रकृति और प्रेम का पर्व है. यह न केवल भगवान शिव से जुड़ने का अवसर देता है,बल्कि पर्यावरण और सामाजिक जीवन को भी संवारता है.सावन में भगवान शिव को जलाभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.भगवान शिव की भक्ति में युवाओं का समूह उत्साह के साथ जलाभिषेक को उमड़ पड़ा है।

 

 

वहीं महाकाल दल के संस्थापक सोनू राजपूत ने कहा कि उनके संगठन के द्वारा पिछले पाँच वर्षों से लगातार जलाभिषेक यात्रा निकाला जाता है जो दलसिंहसराय के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साथ आसपास के गाँव बछवाड़ा, मंसूरचक, मुस्तफापुर, कोनैला, विद्यापति नगर के युवा हजारों की संख्या में शामिल होकर विद्यापतिधाम मंदिर पहुंच कर बाबा भोले का जलाभिषेक करते हैं।

 

 

इस बार भी इसी संख्या में युवा शामिल हुए हैं.इस जलाभिषेक यात्रा में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, अचल आनंद, नीतीश बिहारी, राजीव कुमार, विवेक साहू, अमन कुमार, उज्ज्वल सोनी, निर्मल कुमार, सुमित सिंघम, गौरव कुमार, गोपी कुमार, आर्यन, सतीश कुमार, राहुल कुमार, जयंत कुमार, रोहन देव, चन्देश, संतोष सुमन, प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में शिवभक्त महिला व पुरुष शामिल थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!