Patna

बारिश में ओवरटेक करने से ट्रक पलटा, चालक की मौत:पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर…

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल टोला के पास मंगलवार को पटना-बख्तियारपुर फोर लेन सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। मृतक की पहचान भोजपुर के आरा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी घुरुल यादव के 48 वर्षीय पुत्र ब्रमेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रक का चक्का स्लिप हुआ था

 

दूसरे ट्रक चालक के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे ट्रक का चक्का अनियंत्रित होकर स्लिप कर गया और ट्रक में जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ब्रमेश्वर यादव को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। आस पास के ग्रामीण भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खुसरूपुर थाना को दिया।

 

परिजन के आने का इंतजार

 

घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना से एसआई बच्चन पासवान के साथ अन्य पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के NMCH भेज दिया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।खुसरूपुर थाना अध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि परिजन को सूचित कर दिया गया है। वाहन को जब्त कर आगे की करवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!