Patna

अब तत्काल टिकट में आधार आधारित ओटीपी होगी जरूरी:8 घंटे पहले जारी होगा चार्ट

पटना.हाजीपुर.रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल टिकट बुकिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से रेलवे बुकिंग एप पर आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो जाएगा। 15 जुलाई से टिकट काउंटर और एजेंट के माध्यम से बुकिंग में भी यह व्यवस्था लागू होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नई व्यवस्था के तहत, तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वास्तविक यात्री ही टिकट बुक कर रहे हैं। यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर है। अब चार्टशीट ट्रेन के खुलने से 8 घंटे पहले जारी की जाएगी। पहले यह समय 4 घंटे का था। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

यात्रियों को मिलेगी सहायता

 

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इन बदलावों की पुष्टि की है। इन नियमों से टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!