दलसिंहसराय:सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के मोख्तियार पुर सलखन्नी ठकुरबारी के पास देर रात्रि सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान सलखन्नी वार्ड 1 निवासी स्व.रामानंद दास की पत्नी
शकुंती देवी (65)के रूप में हुई है.स्वजनों ने बताया की महिला सलखन्नी ठकुरबारी के पास सड़क पार कर रही थी. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया. जिस कारण महिला सड़क किनारे गिरकर घायल हो गई. ग्रामीणों ने ज़ब तक देखा वाहन धक्का मारकर फरार हो चुका था.महिला सड़क किनारे घायल अवस्था पर पड़ी हुई थी।
शोर गुल सुन कर आसपास के लोगो ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दिया.सुचना पर पहुँचे स्वजन घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया. वही प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई. वही दलसिंहसराय के चौकीदार अनिल कुमार पासवान की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया की घटना की सुचना मिली थी.अज्ञात वाहन द्वारा धक्के की बात कही जा रही है.शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की करवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
