Patna

बिहार के सरकारी स्कूलों में 150 छात्रों पर 5 शिक्षकों की पोस्टिंग होगी,नया मानक लागू होगा

पटना,बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुपात में ही शिक्षकों की पोस्टिंग होगी। जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक या कम हैं, वहां नया मानक लागू होगा।राज्य में करीब 3000 ऐसे स्कूल हैं जहां शिक्षकों की संख्या छात्रों के मुताबिक अधिक है। ये स्कूल शहरी इलाकों में हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अब शिक्षा विभाग इन स्कूलों की जांच करेगा। जिन स्कूलों मे शिक्षक ज्यादा हैं, उन्हें ग्रामीण स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसका उद्‌देश्य शिक्षकों की संख्या को संतुलित करना है। शिक्षा विभाग ने नया मानक तय किया है। इसके अनुसार 150 छात्रों पर 5 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक जिले से जिलावार स्कूल की संख्या, विषयवार शिक्षक और रिक्त सीटों की संख्या की जानकारी मांगी गई है। शिक्षा विभाग विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर) और प्रधान शिक्षकों की पोस्टिंग की कवयद जारी है।

 

जिलावार और विषयवार रिक्त सीटों की संख्या के आधार पर म्यूचुअल

 

बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.20 लाख शिक्षकों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इसमें 75599 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। शेष 44401 शिक्षकों को रिक्त सीटों के आधार पर स्कूल आवंटित किया जाएगा। इसके बाद ही जिन जिलों में शिक्षकों की संख्या कम होगी, वहां पर पुरुष शिक्षकों का ट्रांसफर होगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को आपस में म्यूचुअल करने का निर्देश दिया है। लेकिन शिक्षकों का म्यूचुअल जिलावार और विषयवार रिक्त सीटों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

 

1 से 5वीं कक्षा तक 40 छात्रों पर 1 और 6 से 8वीं तक 35 छात्रों पर 1 शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे

 

बिहार के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की पोस्टिंग होगी। इसके लिए मनाक निर्धारित किया गया है। जिसके मुताबिक 1 से 5वीं कक्षा तक में 40 छात्रों पर 1 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही जिन स्कूलों में 150 छात्र होंगे, वहां पर 5 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह से 6 से 8वीं कक्षा तक में 35 छात्रों पर 1 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इस दौरान जिन स्कूलों में 105 छात्र होंगे, वहां पर 4 शिक्षक रखे जाएंगे। इससे अधिक छात्र होने पर 35 छात्रों पर 1 शिक्षक के नियम का पालन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल में प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक और आवश्यकता अनुसार शारीरिक शिक्षक की भी नियुक्ति होगी। इसी नियम के आधार पर ही शिक्षकों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया हो रही है।

 

बिहार के कई स्कूलों में 19 से 28 छात्र पर एक शिक्षक का अनुपात है। ऐसे में जिन स्कूलों में शिक्षक और छात्रों का अनुपात मानकों के विपरित है, वहां से टीचरों का ट्रांसफर किया जाएगा। विषयवार प्रत्येक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति होगी।-डॉ. एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग

 

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की पोस्टिंग हो रही है। इसके साथ ही जिन स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षक अधिक है, वहां से शिक्षकों को हटा करके दूसरे स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। -सुनील कुमार, मंत्री, शिक्षा विभा

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!