Begusarai

171 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार: नेपाल से खेप लेकर आ रहे थे

बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से लाए 171 किलो गांजा के साथ 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। यह लोग स्विफ्ट कार से गांजा लेकर आ रहे थे, जिससे किसी को शक नहीं हो। DIU एवं खोदावंदपुर थाना की पुलिस को आज यह सफलता दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप SH-55 पर मिली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो कार में नेपाल से भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है, जिसे बेगूसराय में ठिकाना लगाने की योजना है। सूचना मिलते ही बेगूसराय DIU एवं खोदावंदपुर थाना की पुलिस ने दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दिया।

 

कार में बैठी महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

 

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट एवं मराजो कार को रोका और उसकी तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान दोनों कार से 171.4 किलो गांजा मिला। इसके बाद कार में बैठी एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से चार छोटा एवं एक बड़ा मोबाइल तथा 17200 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।मौके पर से गिरफ्तार धंधेबाज मुख्य सरगना मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर निवासी प्रमोद यादव तथा सहयोगी खोरमपुर निवासी मनीष कुमार, मटिहानी निवासी राकेश कुमार एवं सिंघौल थाना क्षेत्र के सुशील नगर निवासी पूनम देवी है। पूछताछ में मिले इनपुट पर लाइनर मटिहानी निवासी बादल कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

 

किसी को शक न हो, इसलिए महिला को बैठाया था

 

गांजा तस्करी के यह सभी पुराने धंधेबाज इतने शातिर थे कि नए मॉडल के कार पर साथ में महिला को बिठाकर रखा था, जिससे किसी को शक नहीं हो। सभी गांजा को इस तरीके से 29 पैकेट में शादी में दिए जाने वाले शगुन के सामान की तरह पैक किया गया था। जिससे की जांच करने पर प्रथम दृष्टया लगे कि यह लोग किसी शादी कार्यक्रम में जा रहे हैं

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!