Samastipur

समस्तीपुर:ननिहाल आए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

समस्तीपुर।बालापुर गांव में ननिहाल आए 22 वर्षीय युवक जयंत कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिजनों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयंत की पहचान चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुस्कौल गांव निवासी स्व. पंकज त्रिवेदी के पुत्र के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वह सेवा निवृत्त आर्मी अधिकारी रामनरेश ठाकुर का नाती था। वह ननिहाल में रह रहा था। घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाने के एसआई मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जयंत का बड़ा भाई हैदराबाद की एक कंपनी में कार्यरत है।

 

 

वह शाम की फ्लाइट से पटना पहुंचेगा। उसके बाद शव की अंत्येष्टि की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल में जयंत के पिता की असामयिक मौत हो गई थी। पंद्रह दिन पहले ही उसके दादाजी का भी निधन हुआ था। अब जयंत की भी मौत से मातम पसरा हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!