DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत,बाजार से घर लौटते समय हुआ था हादसा

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 दिन पहले बाजार जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतका कि पहचान विभूतिपुर के सिंघिया घाट निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी रेखा देवी(45) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इलाज के दौरान हुई मौत

 

मृतका के पुत्र राजा चौधरी का बताया कि मां घरेलू काम से दलसिंहसराय बाजार गई थी। घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर लेकर चले गए थे। हादसे की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस घर पर पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

वहीं, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ था। परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!