Patna

बाइक दुर्घटना में महिला की मौत, चालक घायल: फैमली फंक्शन में जा रहे थे

पटना.गोपालगंज में बाइक दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकान्हा पुल के पास हुई। मृतका की पहचान छपरा जिले के टोपा बनकटा गांव निवासी सुनीता देवी (43) के रूप में हुई है। वह मानकेश्वर तिवारी की पत्नी थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुनीता देवी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर नवादा परसौनी जा रही थीं। वहां उन्हें एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था। तुरकान्हा पुल के पास बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

गोरखपुर जाने के दौरान तोड़ा दम

 

स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!