Patna

साबरमती से पटना के लिए जून में चलेगी स्पेशल ट्रेन,आरा, बक्सर के यात्रियों को सुविधा

पटना.आरा |रेलवे ने साबरमती से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे आरा, बक्सर के यात्रियों को सुविधा होगी। इसका संचालन दोनों तरफ से जून में चार-चार बार किया जाएगा। साबरमती-पटना स्पेशल ट्रेन हर बुधवार 4, 11, 18 और 25 जून को शाम 6:10 बजे साबरमती स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन रात 1:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

। वापसी में पटना-साबरमती स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार 6, 13, 20 और 27 जून को सुबह 4:30 बजे पटना जंक्शन से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव महेसाना जंक्शन, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी जंक्शन, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, डीडीयू, बक्सर, आरा जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर होगा

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!