Patna

गर्लफ्रेंड के अफेयर का पता चला तो बॉयफ्रेंड ने मिलने बुलाया,दुपट्‌टे से गला दबाया 

पटना.भागलपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया। लड़के ने गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों एक-दूसरे से मिले। लड़के ने लड़की पर शादी का दबाव बनाया। इस पर दोनों में काफी बहस हुई। लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी।इस बीच आरोपी ने उसका मोबाइल चेक कर लिया। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड का अफेयर किसी दूसरे लड़के से भी है। लड़के इस बात से गुस्सा आ गया और प्रेमिका की हत्या उसके ही दुपट्‌टे से कर दी। गला दबाकर मार डाला। पास में मक्के की खेत में लाश को फेंक दिया।मामला 30 मई दोपहर 1 बजे का है। आज आरोपी बॉयफ्रेंड प्रिंस (23) को कटिहार के नवाबगंज से गिरफ्तार किया गया। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। मामले की जानकारी नवगछिया SP प्रेरणा कुमार ने दी है। मामला नवगछिया के रंगरा का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

3 जून को खेत से मिली थी लाश

 

मृतका की पहचान रंगरा थाना के ग्राम चापर दियारा निवासी आरती कुमारी (19) के रूप में हुई है। जो 30 मई को घर से फॉर्म भरने का बहाना बनाकर प्रिंस से मिलने गई थी। जब वो शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन ने काफी उसे खोजा, पर कहीं उसका पता नहीं चला।परिजनों ने 30 मई को ही देर रात रंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया था। 3 जून को मकई के खेत से दुर्गंध आई तो फसल काटने गए मजदूरों ने लाश देकर शोर मचाया। इसके बाद पुलिस ने बॉडी को बरामद किया।

 

4 महीने पहले दूसरे लड़के से बढ़ी नजदीकियां

 

आरती और प्रिंस के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ाई करते थे। पार्ट-2 में पढ़ाई चल रही थी। इस बीच करीब 4 महीने पहले आरती की जिंदगी में दूसरे लड़के की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे।कई बार ऐसा होता था कि दोनों बात करते थे और प्रिंस फोन कर देता था। आरती का फोन व्यस्त मिलता था। इसको लेकर भी प्रिंस को आरती पर शक था।

 

SDPO ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। गठित SIT टीम मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। 6 जून को आरोपी बॉयफ्रेंड प्रिंस को कटिहार के नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस को उसने बताया कि आरती से उसका प्रेम-प्रसंग था, लेकिन आरती उसे धोखा देकर किसी अन्य लड़के से बात करती थी। इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!