Patna

मौसम अपडेट:आंधी-पानी के आसार खत्म, अगले चार दिन तक आसमान से बरसेगी आग,अलर्ट जारी

Bihar Weather: पटना.बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य में चल रहे आंधी-पानी का दौर अब खत्म हो गया है. शुक्रवार से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार 11 जून से राज्य के अधिकतर क्षेत्र में बारिश के आसार हैं. इधर जून के पहले पांच दिन में राज्य भर में करीब 17 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक है. इधर पिछले 36 घंटे में राज्य में खासतौर पर कटिहार, लखीसराय, जमुई और नालंदा में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है. इसके अलावा जमुई, किशनगंज,पटना, जहानाबाद, बांका, भागलपुर,वैशाली,नवादा और मुंगेर आदि में कई जगहों पर उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुजफ्फरपुर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना

मुजफ्फरपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. अचानक बढ़ी गर्मी और तेज धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया, जिससे शहर में उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते दिनों बादलों के कारण 30 के करीब दिन का पारा था.

 

तेज धूप की धमक दिन भर महसूस की गयी

वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके साथ ही छह किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. तेज धूप की धमक दिन भर महसूस की गयी. वहीं हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस ने भी लोगों को परेशान किया. दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और असहज होती गयी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी कोई खास राहत की उम्मीद नहीं जतायी है. अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!