मौसम अपडेट:आज बिहार के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट:गर्मी से राहत,आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत
पटना.बिहार में बीते 8 दिनों से मानसून एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए बारिश क यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।विभाग की माने तो आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
बिहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग झुलसे हैं।
बक्सर जिले के पुराना भोजपुर में ठनका से बच्ची की मौत हो गई। केसठ में 2 युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
गया के बांकेबाजार प्रखंड के वैरी वनवास गांव में वज्रपात से 15 साल के किशोर की मौत हो गई और 3 बच्चे झुलस गए। बच्चे जामुन के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरी। बच्चों को PHC में प्राथमिक इलाज के बाद गया रेफर किया गया है।
औरंगाबाद के अंबा थाने के अतरौली वन गांव में धान के बिचड़े को देखने गया युवक ठनका की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चंदेल में 35 साली की महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के पति और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से झुलस गए।
नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में 45 साल के किसान मौत हो गई।
7 दिनों तक पटना में भारी बारिश की संभावना नहीं
मानसून आने के बावजूद पटना में अब तक भारी बारिश नहीं हो सकी है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले एक सप्ताह तक पटना में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।वर्तमान में ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार से होकर गुजर रही है। इसी वजह से गया, नवादा, जमुई और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। मानसून के दौरान जिस क्षेत्र से ट्रफ लाइन गुजरती है, वहां अधिक वर्षा देखने को मिलती है।
अभी की स्थिति में यह ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार में सक्रिय है, जिससे हवाएं पूरब से होते हुए उत्तर बिहार तक पहुंच रही हैं। इसके कारण दक्षिण, उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि पटना जैसे क्षेत्रों में सिर्फ मामूली बूंदाबांदी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
