Patna

मौसम अपडेट:13 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट:40KM की रफ्तार से चलेगी हवा

पटना.बिहार के 13 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।वहीं, 25 जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बिहार में मानसून की एंट्री 13 से 15 जून के बीच हो सकती है। पिछली बार की तुलना में इस साल अधिक बारिश होने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीते 24 घंटे में पटना, जमुई, समस्तीपुर, रक्सौल, मधुबनी, अररिया, सुपौल, कटिहार और नवादा में बारिश हुई। मोतिहारी में हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहावना रहा।शनिवार को पटना, भोजपुर, रोहतास, सीवान, गोपालगंज का तापमान 39 डिग्री से ज्यादा रहा।

 

 

यलो अलर्ट वाले जिले में सतर्क रहने की अपील

 

आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर सहित 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में खेतों में काम करने वाले किसान, खुले मैदानों में घूम रहे लोग और निर्माण स्थलों पर काम कर रहे मजदूर को सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

 

पिछले 24 घंटे में तेज हवा के साथ 8 जिलों में बारिश हुई। राजधानी पटना में भी हल्की बारिश हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, जमुई और समस्तीपुर में शनिवार की देर शाम बारिश हुई। रक्सौल, मधुबनी, अररिया, सुपौल, कटिहार और नवादा में आज तेज बारिश हुई।

 

सहरसा और जहानाबाद में बादल छाए हैं, ठंडी हवा चली। मोतिहारी में सुबह से तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।शनिवार को गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं,सीवान, रोहतास, पटना और भोजपुर का तापमान भी 39 डिग्री से ज्यादा रहा।

 

प्रशासन और आपदा प्रबंधन की तैयारी

 

राज्य सरकार और जिला प्रशासन को संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क किया गया है। बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संभावित रूप से संवेदनशील इलाकों में फील्ड टीमों को तैनात किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!