Weather Update

मौसम अपडेट:दो दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून; तापमान गिरा,गर्मी से राहत

मुजफ्फरपुर।जिले में मानसून सक्रिय हो गया है और अगले दो दिनों तक इसके प्रभाव से अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और देर शाम तक पूरे शहर में काले बादल छा गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शाम को लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मानसून फिलहाल सक्रिय रहेगा और बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!