Weather Update

मौसम अपडेट:बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:17 में हल्की बारिश के आसार

पटना.मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन 12 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।वहीं, 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। तेज हवा के साथ हल्की से माध्यम बारिश की उम्मीद है। राजधानी पटना में बादल छाए रह सकते हैं। गर्मी से आज थोड़ी राहत मिल सकती है।वहीं अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंगलवार को हुई बारिश के बाद औरंगाबाद के सदर अस्पताल के सीटी स्कैन समेत कई इलाकों में पानी जमा हो गया।

 

सहरसा जिला के बनमा ईटहरी प्रखंड के बनवा गांव के वार्ड नंबर 12 में सोमवार की रात अचानक आई आंधी और तूफान से कई घरों के छप्पर और टीन शेड उड़ गए।सहरसा जिले के बनवा गांव के वार्ड नंबर 12 में आंधी-तूफान की वजह से कई फूस की झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों का घर गिर गया।

क्या है बारिश और उमस की असली वजह

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति के कारण बनी है। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी का स्तर काफी ज्यादा हो गया है।

 

इसी कारण से राज्य के कई हिस्सों में बादल तो हैं, लेकिन बारिश अनियमित हो रही है। जहां बारिश हो रही है, वहां कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन बाकी जगहों पर उमस बढ़ गई है।इसके अलावा, दिन के समय सूर्य की तीव्रता और रात में नमी के कारण हवा भारी हो जाती है, जिससे वातावरण भारी और चिपचिपा महसूस होता है। यह स्थिति तब तक बनी रह सकती है, जब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय होकर राज्य में दस्तक नहीं दे देता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!