Samastipur

पूर्व पशुपालन मंत्री के घर हंगामा,तोड़फोड़,बेटे व चालक पर नाबालिग को भगा दुष्कर्म करने का आरोप,मंत्री ने कहा आरोप बेबुनियाद।

समस्तीपुर।जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-38 के कोरबद्धा गांव में शनिवार कि शाम बिहार सरकार के पूर्व पशुपालन मंत्री रामश्रय सहनी के घर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया गया.जिससे जीप के शीशे टूट गए।जिसके बाद काफी तनाव का माहौल बन गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नाबालिग लड़की को भगाने और दुष्कर्म का आरोप

स्थानीय लोगो ने पूर्व मंत्री के बेटे और उनके ड्राइवर पर टोले की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे थे। बताया गया कि लड़की का एक ऑडियो वायरल होने के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग उग्र हो गए। ऑडियो में लड़की ने मंत्री के पुत्र,चालक व एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।जिसमें उसने कहा है की दुष्कर्म के बाद वह लोक-लाज के डर से घर से जा रही है।

मंत्री के बेटे व चालक के साथ मारपीट

परिजनों के अनुसार लड़की रात करीब दो बजे से ही गायब है। सामाजिक स्तर पर मामले को रफा-दफा किया जा रहा था। लेकिन इस बीच लड़की का एक ऑडियो प्राप्त होने पर भीड़ आक्रोशित हो गयी और पूर्व मंत्री के पुत्र मुकेश सहनी और चालक रघुवीर महतो को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।पूर्व मंत्री दोनों को कमरे में बंद कर जान बचायी और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ दोनों को मारने पर तुली हुई थी। पूर्व मंत्री के घर का गेट तोड़ने को लेकर भीड़ आक्रोशित रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर लोगों की भीड़ पूर्व मंत्री के घर से हटायी गयी।

पुलिस जीप का शीशा तोड़ा

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस के एक जीप का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह भी सदल-बल पहुंचे। भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पूर्व मंत्री के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इस बीच नाटकीय ढंग से पीड़िता नाबालिग लड़की स्वयं थाने पहुंची।जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।

परिवार को बदनाम करने की एक राजनीतिक साजिश

इस संबंध में पूर्व मंत्री रामश्रय सहनी ने कहा कि यह उनके परिवार को बदनाम करने की एक राजनीतिक साजिश है और उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अगर उनका बेटा दोषी होगा तो वह पैरवी नहीं करेंगे। इधर पीड़ित नाबालिग के पिता पूर्व मंत्री पर बेटे को बचाने का आरोप लगाया है। लड़की से बात कराने के लिये पुलिस टीम ने उसके पिता और मां को थाने ले गयी है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि एक आरोपी चालक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। आगे लड़की के बयान के आधार कारवाई की जाएगी। परिजनों को आवेदन देने के लिये कहा गया है। वहीं पुलिस जीप पर हमला मामलें में भी अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
कुणाल गुप्ता।

वाइट : महावीर सहनी ,पीड़ित के पिता
वाइट : रघुबीर कुमार ,आरोपी ड्राइवर
वाइट : रामश्रय सहनी,पूर्व मंत्री
वाइट: अजित प्रसाद सिंह, मुफ्फसिल प्रभारी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!