Patna

बांका में लगेगी अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री, रोजगार का मिलेगा मौका

Bihar News:पटना.बिहार में उद्योग के बेहतर दिन लाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में बांका जिले को नयी सौगात मिली है. बांका जिला के कटोरिया में सीमेंट की फैक्ट्री लगेगी. यहां अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री लगेगी. कंपी ने राज्य के उद्योग विभाग को सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की स्थापना के संबंध में एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट का पत्र सौंपा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बांका के कोटरिया में कहां लगेगी सीमेंट फैक्ट्री?

अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री बांका के कोटरिया अंचल में नव विकसित करझौंसा औद्योगिक क्षेत्र में लगेगी. फैक्ट्री लगाने की सहमति बन गयी है. इसे लेकर कंपनी के प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री से मुलाकात भी की है.

 

कंपनी के पदाधिकारियों ने की मंत्री से मुलाकात

आधाकारिक जानकारी के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट सीएम मुकेश अग्रवाल, ज्वाइंट प्रेसिडेंट गगन अग्रवाल और हेड-माइन्स, लैंड एक्वीजीशन एंड कॉर्पोरेट अफेयर्स रवि दुसाद ने प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र से मुलाकात की. इस दौरान निवेश करने के संदर्भ में बातचीत हुई.

 

निवेश संबंधी योजना की जानकारी साझा की

उद्योग मंत्री से मुलाकात करने आए प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य बिरला ग्रुप की सीमेंट निर्माण कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के निवेश संबंधी योजना की जानकारी साझा की.

 

रोजगार का अवसर मिलेगा

बांका में लगने वाली इस फैक्ट्री से कटोरिया समेत पूरे जिले में रोजगार का भी अवसर मिलेगा. युवाओं को रोजगार मिल सकेगा. पलायन की मजबूरी भी घटेगी. वहीं नयी फैक्ट्री लगने से अब दूसरी फैक्ट्रियों के आने की भी संभावना बढ़ेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!