Samastipur

समस्तीपुर में दो पक्ष भिड़े, लोकोपायलट समेत 6 लोग घायल

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जिसमें रिटायर्ड लोकोपायलट समेत 6 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में 4 एक ही परिवार के जबकि दूसरे पक्ष से 2 लोग जख्मी हुए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में एक पक्ष से रिटायर्ड रेल ड्राइवर मोहम्मद नूर आलम, उनके बड़े भाई मोहम्मद महताब आलम, नूर आलम का छोटा बेटा मोहम्मद राजा और बड़ा बेटा आफताब आलम (लोकोपायलट) शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद अरमान और मोहम्मद सुलेमान जख्मी हुआ है।

 

‌बीच-बचाव में परिवार को लोग घायल

 

जख्मी मोहम्मद राजा ने कहा कि मेरे घर के पास की जमीन मेरी है। इस जमीन पर गांव के मोहम्मद अरमान और सुलेमान कब्जा करना चाहते हैं। आज मेरी जमीन में लगे तार के पेड़ को वह झाड़ने के लिए पहुंच गए। जब मेरे पिताजी और चाचा ने इसका विरोध किया तो चाकू से मारकर दोनों को घायल कर दिया।

 

बीच-बचाव करने मेरे भाई आफताब आलम और मैं पहुंचा तो हमारे साथ भी मारपीट की गई। घटना में 4 लोग जख्मी हो गए।

 

उधर दूसरे पक्ष के मोहम्मद अरमान ने कहा कि जमीन हमलोगों की है। जब हम लोग तार झाड़ने के लिए पहुंचे तो उन लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जब गांव के लोग जुटे तो बीच बचाव कर सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया है।

 

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

 

मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जमीन विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। सभी लोग उपचार करने के लिए सदर अस्पताल अस्पताल गए हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!