Samastipur

समस्तीपुर में ठनका गिरने से 2 की मौत:खेत में काम कर रहे किसान पर गिरा ठनका

समस्तीपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को ठनका की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना शिवाजी नगर और सिघिंया थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस ने दोनों शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार को खेत में धान रोपनी के लिए मेड़ का निर्माण कर रहे राजेंद्र मंडल पर अचानक ठनका गिर पड़ा। जिससे उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लोग खेत पहुंचे तो उन्हें मृत पाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के बेटे चंद्रभान कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे शिवाजी नगर में बारिश हुई थी। हालांकि, बारिश छूट गया था। जिसके बाद उनके पिता खेत में धान रोपने के लिए मेड़ का निर्माण करने गए थे। इसी दौरान व्रजपात हुआ। जिसकी चपेट में वह आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

 

श्मशान में बारिश के बाद गिरा ठनका

 

सिंघिया थाना क्षेत्र के कोलवाड़ा गांव में एक व्यक्ति की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए रामानंद दास ठनका की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटा जीवछ सदा ने बताया कि गांव के ही राम प्रसाद के बेटे की मौत हो गई थी गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान में गए थे, जहां अचानक बारिश शुरू हो गई। फिर ठनका गिरा। जिससे उनके पिताजी ठनका की चपेट में आ गए।

 

 

मौके पर उनकी मौत हो गई। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ‌सिंघिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि ठनका की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। ‌

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!