Samastipur

छुट्टी में बाहर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी,समस्तीपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में सीट अवेलेबल नहीं

समस्तीपुर रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। जिससे गर्मी की छुट्टी में बाहर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 100 वेटिंग के बाद नो रूम शो कर रहा है। पहले टिकट काउंटर से वेटिंग टिकट लेकर यात्री स्लीपर क्लास में यात्रा कर सकते थे, लेकिन नए नियम के तहत अब वह यात्रा नहीं कर पाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया, ‘पहले ट्रेनों में 400 तक वेटिंग टिकट काटा जाता था। नए नियम के तहत अब कुल सीट का 25% ही वेटिंग टिकट काटा जाएगा। ताकि अधिकतर लोगों का टिकट कंफर्म हो सके।1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। 15 जुलाई से बुकिंग के समय OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य होगा। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना और रेलवे में यात्रा को अधिक व्यवस्थित बनाना है।’

 

 

नियम में बदलाव से बढ़ी परेशानी

 

वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को अब आरक्षित कोचों(स्लीपर और एसी) में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। यदि उनका टिकट चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म नहीं होता है। अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जुर्माना भरना होगा। एसी कोच के लिए जुर्माना 440 रुपए और स्लीपर कोच के लिए 250 रुपए है। इसके साथ ही आपको अगले स्टेशन तक का किराया भी देना होगा।

 

चार्ट बनने के समय में भी बदलाव

 

रेलवे ने चार्ट बनने का समय भी बदल दिया है। अब चार्ट ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले बनाया जाएगा। जिससे यात्रियों को अपनी टिकट की स्थिति के बारे में पहले से जानकारी मिल सके। पहले चार घंटा पहले चार्ट तैयार किया जाता था। टिकट कंफर्म नहीं होने पर रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। रेलवे पूरा पैसा वापस करेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!