Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

दलसिंहसराय शहर में यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला परिवहन विभाग,खनन,एनएचएआई के अधिकारी साथ स्थानीय अधिकारियों की टीम ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया.जिसमें शहर के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 के डैनी चौक, पगड़ा चौक, लंगड़ा चौक, सरदारगंज चौक, बस स्टैंड चौक, ढेपुरा सहित अन्य चौक चौराहों के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया.इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर बढ़ती यातायात दबाव को देखते हुए वैकल्पिक सड़कों का भी निरीक्षक किया.परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर उत्तम कुमार और सीओ नेहा कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दलसिंहसराय शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना और यातायात दबाव को कम करने लेकर स्पॉट निरीक्षण का निर्देश मिला था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निर्देश के आलोक में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया.एनएच 28 पर साइन बोर्ड के साथ साथ ब्रेकर के लिए स्पॉट चिन्हित किए गए है.इसके साथ ही सड़क पर बढ़ती यातायात दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग और बाईपास सड़क निर्माण को लेकर भी रूट चिन्हित की गई.

 

 

 

एनएच को जोड़ने वाली छोटी छोटी सड़क के चौकीकरण करने के साथ अन्य विकल्पों की तलाश की गई है.मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!