बेगूसराय में पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहे पति को स्कॉर्पियो ने कुचला,मौत
बेगूसराय.मटिहानी।पत्नी को जीएनएम की परीक्षा दिलाने ले जा रहे सिहमा निवासी निलेश सिंह को कैथमा सिहमा ढाला पर स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। जिस कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित सिहमा गांव के लोगों ने बेगूसराय साम्हो पथ को पानगाछी ढाला के समीप जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क को लगभग 2 घंटे तक जाम रखा। जिससे इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही सदर प्रखंड के बीडीओ, मुफस्सिल, लोहिया नगर, मटिहानी, रतनपुर और लाखो थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मृतक सिहमा दोखूंट निवासी कृष्ण मोहन सिंह के पुत्र निलेश कुमार अपनी पत्नी स्नेहा कुमारी को बुधवार को पटना में होने वाली परीक्षा में शामिल कराने के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस से पटना जाने के लिए निकला था। पत्नी को ट्रेन पकड़वाने के लिए पैदल ही स्टेशन जा रहे थे।
जबकि उनकी पत्नी उनके पीछे चल रही थी। इस दौरान कैथमा ढ़ाला के पास पानगाछी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (BR09R-7070) ने उन्हें कुचल दिया। स्नेहा पीछे थी, इसलिए उसकी जान बच गई। ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग रहा था, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। गाड़ी के मालिक ने लोगों के साथ बदतमीजी की है। अगर ड्राइवर हादसे के बाद अस्पताल लेकर जाता है, तो निलेश की जान बच सकती थी। लेकिन वो तड़प कर मरते हुए देखता रहा। स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
