Samastipur

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में 3 हजार लेकर एसी में यात्रा की ले रहा था गारंटी..

समस्तीपुर.स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में कोच अटेंडेंट द्वारा यात्रियों से 2200 से 3000 में दिल्ली से जयनगर तक बिना टिकट यात्रा की गारंटी का वीडियो वायरल होने एवं रेलवे के वेबसाइट पर कंपलेन दर्ज कराने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे ने उक्त अटेंडेंट को सदा के लिए रेलवे की सेवा से हटाते हुए फर्म पर 15000 का जुर्माना लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दिया गया है। समस्तीपुर मंडल की ओर से ट्वीट कर कार्रवाई की जानकारी दी गई है।साथ ही इस बात की पुष्टि जनसंपर्क अधिकारी ने भी की है। मिली जानकारी के अनुसार सरफराज जान नामक यात्री दिल्ली से 12562 स्वतंत्रता सेनानी के थर्ड एसी में 4 जून को यात्रा कर रहा था।

 

 

इसी दौरान उसने देखा कि एक कोच अटेंडेंट जिसका नाम गुड्डू बेग था,वह कुछ यात्रियों से कह रहा था कि 2200 से 3000 दीजिए और बिना टिकट बेफिक्र होकर जयनगर तक यात्रा कीजिए।वह यह भी दावा कर रहा है कि कोई टीटी कुछ नहीं बोलेगा। अगर बोलेगा तो उसका नाम ही काफी है। उक्त यात्री ने उससे बात करते हुए का बीडीओ बनाकर रेलवे के ट्वि‍टर अकाउंट पर ट्वीट कर कंपलेन दर्ज करा दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!