Patna

अगस्त से नवनिर्माण होगा मोइनुल हक स्टेडियम, क्रिकेट के साथ बैडमिंटन और वॉलीबॉल के भी मैच होंगे

पटना.मोइनुल हक स्टेडियम के नवनिर्माण का शिलान्यास अगस्त तक होगा। इसे इंटरनेशनल क्रिकेट कॉम्प्लेक्स के तौर पर विकसित करना है। साथ ही यहां बैडमिंटन आैर वॉलीबॉल कोर्ट भी होंगे। 10 दिसंबर 2024 को स्टेडियम को लीज पर बीसीसीआई को सौंपा गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मार्च 2025 में डीपीआर भी तैयार हो गई। अब टेंडर की तैयारी है। इससे पहले वहां मौजूद कदमकुआं थाना और साई ट्रेनिंग सेंटर को हटाया जाएगा। इन दोनों के हटने के बाद ही पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। हालांकि, एक बड़ी बाधा मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण कार्य है।

 

लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि थाना और ट्रेनिंग सेंटर हटने के बाद चरणवार काम शुरू किया जा सकता है। बिहार सरकार ने बीसीसीआई को 30 साल की लीज पर स्टेडियम दिया है। तीन साल में काम पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण की अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ है। दावा किया जा रहा है कि नवनिर्माण के बाद यह गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इसके रखरखाव पर प्रति वर्ष करीब 20 करोड़ खर्च होंगे। प्लान के मुताबिक, स्टेडियम कैंपस के अंदर दो क्रिकेट मैदान होंगे।

 

40 हजार होगी क्षमता

 

स्टेडियम में आईसीसी व बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार नवीनतम सुविधाएं रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जिम, स्पा आदि के साथ घरेलू और विजिटिंग टीमों के लिए दो सुसज्जित ड्रेसिंग रूम होंगे। दीर्घाओं और स्टैंडों के लिए सुगम प्रवेश और निकास के साथ 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा ऑफ सीजन अभ्यास के लिए इनडोर क्रिकेट सुविधा, टेनिस कोर्ट, प्रैक्टिस नेट, कॉन्फ्रेंस हॉल, बोर्ड रूम, सेमिनार, वर्कशॉप हॉल, कमरे, वीडियो विश्लेषक, खिलाड़ी और सपोर्ट की सुविधा भी होगी। यहां क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फाइव स्टार होटल, खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से लैस हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस आदि की सुविधा भी होगी। बनने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के मैच हो सकेंगे।-राकेश तिवारी, अध्यक्ष, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!