Patna

पटना जंक्शन परिसर में केबल तार में लगी आग, करीब 14 बंडल तार जले

पटना जंक्शन परिसर में रखे तार में मंगलवार की शाम आग लग गई। कैंपस में बिजली पावर ग्रिड से सटे केबल तार रखा गया था। तार के करीब 14 बंडल जल गए हैं। एक पेड़ भी आग की चपेट में आ गया।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। करीब 1 से डेढ़ लाख रुपए के केबल तार जल गए हैं। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ी आई थी। रेलवे के पदाधिकारी, GRP, RPF भी पहुंची थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आग लगने की वजह पता नहीं चला

 

आग लगने के दौरान पास में ही खाली जगह पर 50 से अधिक बाइक थी। बाउंड्री से सटे मार्केट में हजारों लोग मौजूद थे। इस रास्ते से होकर लोग प्लेटफॉर्म से आवाजाही कर रहे थे। अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि घटनास्थल से माचिस के डिब्बे और सिगरेट के डिब्बे मिले हैं। आशंका है कि स्मैकर्स और नशेड़ियों ने पीने के दौरान आग लगाई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

 

मौके पर 5 बड़ी गाड़ी बुलानी पड़ी। तार के करीब 14 बंडल जले हैं। वहीं, मौके पर मौजूद स्टेशन डायरेक्टर अरुण कुमार से जब लापरवाही को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!