Begusarai

एनिवर्सरी पर फौजी पति नहीं आया तो पत्नी ने की सुसाइड:मोबाइल पर बात करने के बाद फंदे से लटकी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेगूसराय।शादी की दूसरी सालगिरह पर फौजी पति के घर नहीं आने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले पत्नी ने इंडियन आर्मी में पोस्टेड पति से कुछ देर तक फोन पर बात की। जब उसे पता चला कि पति छुट्टी की वजह से घर नहीं आएंगे, तो उसने दरवाजा बंद कर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र स्थित की गांव की है‌। मृतका की पहचान फौजी बिट्टू कुमार सिंह की पत्नी 22 साल की ज्योति कुमारी के रूप में हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पचंबा के रहने वाले धर्म कुमार की बेटी ज्योति की शादी 31 मई 2023 को कील गांव निवासी पंकज सिंह के बेटे सेना के जवान बिट्टू कुमार सिंह के साथ हुई थी। दोनों को 10 महीने का एक बेटा है।

 

श्रीनगर में पोस्टेड है ज्योति का फौजी पति

 

बिट्टू अभी कश्मीर के श्रीनगर में पोस्टेड है। इधर, ज्योति चाहती थी कि पति के साथ मैरिज एनिवर्सरी मनाए। मैरिज एनिवर्सरी के दिन शनिवार को ज्योति ने अपने पति से मोबाइल पर बहुत देर बात की। पति को छुट्टी नहीं मिलने तथा उनके घर नहीं आने से वो बहुत मायूस भी थी। दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और देर शाम तक अपने कमरे से नहीं निकली।

 

जिसके बाद रात में परिजन ने उसका कमरा खोलने का कोशिश किया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से न कोई आवाज आया। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। जिसके बाद परिजन की आवाज सुनकर आसपास लोग पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखा में साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। फंदे से उतार कर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गढ़हारा थाना को दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी बिंदुओं का जांच किया है।

 

मृतका के पिता बोले- मेरी बेटी को उसकी सास प्रताड़ित करती थी

 

मृतका के पिता धर्म कुमार का कहना है कि ज्योति को सास के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। पति ड्यूटी पर रहते थे, इधर सास हमेशा ज्योति के साथ गाली-गलौज करती थी। कई बार ज्योति के सास को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लगातार प्रताड़ित करते रहती थी। 31 मई को ज्योति के शादी की सालगिरह थी। इस मौके पर भी सास द्वारा डांट-फटकार किया गया। इसी से नाराज होकर ज्योति ने जान दे दी.गढ़हारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतका के पति बिट्टू कुमार श्रीनगर से घर के लिए रवाना हो गए हैं। सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!