Samastipur

वैभव सूर्यवंशी के नाम लगे 252 पौधा, IPL में 252 रन बनने की ख़ुशी में लगाया पौधा

समस्तीपुर: ताजपुर :अभी हाल ही संपन्न हुए आईपीएल में जिले के ताजपुर निवासी 14 वर्षीय वैभव के विश्व रिकॉर्ड पारी और शानदार प्रदर्शन से कुछ ही पारी में बनाये गये कुल 252 रन के उपलक्ष्य में ताजपुर की द एलिट सोसायटी के द्वारा 252 पेड़ लगाये गये. उसके द्वारा लगाये गये 24 छक्के के लिए 24 आम के पेड़ शामिल थे. वैभव के घर के पास ही मोतीपुर ठाकुरबाड़ी परिसर में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसके पिता संजीव सूर्यवंशी को संस्था के अध्यक्ष और पर्यावरण सांसद जितेंद्र कुमार के द्वारा अंगवस्त्र एवं एक आम का पौधा भेंट करते हुए सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने अपने हाथों में 252 पेड़ लेकर वैभव के उज्जवल भविष्य की कामना की. उसके बाद संजीव सूर्यवंशी के हाथों उनके आवासीय परिसर में 5 आम के पौधे लगा कर इस अभियान की शुरुआत की गई. वहीं आसपास के लोगों को सौ से ज्यादा पौधे भेंट किये गये. वैभव के नाम पर लगाकर पेड़ों को सुरक्षित रखने का वचन लिया गया.

कार्यक्रम में द एलिट सोसायटी के सभी सदस्य के साथ आशा सेवा संस्थान के अमित वर्मा, मिथिलेश वर्मा, बलवंत सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह बबलू, धर्मेन्द्र यादव, दिनेश झा, शंकर सिंह, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेश कुमार अंशु, राजीव सूर्यवंशी, नवीन सिंह, विकास सिंह, विपिन कुमार, विकास कुमार, कुमार अनुशीलन, डॉ ज्वाला प्रसाद रॉय, उमेश कौशिक, डॉ आरके रंजन, डॉ आरपी सिंह, पंकज कुमार, ऋषिराज झा आदि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!