MuzaffarpurSamastipur

बारात का इंतजार करते रहे लड़कीवाले, लड़केवाले पहुंच गए कहीं और, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर में शादी के लिए तय जगह को लेकर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच ऐसी गलतफहमी हुई कि बारात आने के इंतजार में पूरी रात गुजर गई। जब पूरी रात इंतजार के बाद भी बारात नहीं पहुंची, तो सुबह होते ही दुल्हन पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर पंचायत के काशीरामपुर गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव की कंचन कुमारी की शादी समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव निवासी पंकज शर्मा से 16 जून को तय थी। शादी के लिए काशीरामपुर में बारात का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन दूल्हा और बारात नहीं पहुंचे। देर रात तक फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन लड़का पक्ष नहीं आया। इससे वधू पक्ष के घर में मायूसी छा गई।

 

 

अगुआ बनी बंधक, पुलिस की हुई एंट्री

जब बारात नहीं आई, तो शादी की अगुवाई कर रही अनीता शर्मा और लड़के की बहन शोभा देवी को दरवाजे पर बुलाया गया। आते ही वधू पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया। पूछताछ के बाद डायल 112 पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने तीन घंटे तक वर पक्ष से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अगुआ की गाड़ी भी जब्त कर ली।

 

थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा और पुलिस की पहल

इसके बाद लड़की पक्ष के सभी लोग बोचहां थाना पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। बोचहां थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को फटकार लगाई। उनकी पहल पर लड़का पक्ष, दूल्हे पंकज शर्मा के साथ थाने पहुंचा.थानाध्यक्ष की पहल पर, थाने के पास स्थित प्रखंड परिसर के मां दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी संपन्न करवाई गई।

 

शादी स्थल को लेकर गलतफहमी

लड़की के मामा रवींद्र शर्मा ने बताया कि शादी 16 जून को तय थी, लेकिन देर रात तक बारात नहीं आई। वहीं, लड़के के पिता उमाकांत शर्मा ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मंदिर में शादी तय हुई थी। उन्होंने बताया कि बारात को ताजपुर से सकरा रेलवे गुमटी पर स्थित दुर्गा मंदिर में आना था, जबकि लड़की पक्ष वाले मैदापुर के बगल में सरफुद्दीनपुर स्थित मंदिर में बारात का इंतजार करते रह गए। इसी गलतफहमी के कारण शादी तय समय पर नहीं हो पाई। पुलिस की पहल पर मंदिर में शादी हुई।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!