DarbhangaPatna

पुलिस के पास पहुंची प्रेमिका, बोली- दो साल से रिलेशन,जाति का बहना बनाकर शादी से मुकरा प्रेमी

दरभंगा.हायाघाट इलाके के एक गांव की लड़की पिछले दो साल से एक लड़के से रिलेशनशिप में है। हालांकि, जब लड़की ने शादी की बात की तो युवक ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपने परिजन के साथ थाना पहुंची और कार्रवाई की मांग की। लड़की ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं और मेरे घरवाले शादी को राजी हैं, लेकिन लड़का इससे इनकार कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़की ने बताया कि शादी का झांसा देकर कई बार लड़के ने शारीरिक संबंध बनाया। अब उसने जाति का बहना बनाकर शादी से इनकार कर दिया है। लड़की ने अपने प्रेमी के खिलाफ 18 मई 2025 को हायाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से अपने परिजन के साथ सोमवार को सदर एसडीपीओ अमित कुमार से मिलने पहुं

 

लड़की की मां बोली- आरोपी लड़का भी हमारे गांव का रहने वाला है

 

लड़की की मां ने बताया कि आरोपी युवक सचिन कुमार है। सचिन और हम एक ही गांव के रहने वाले हैं। हम लोग पासवान हैं, जबकि लड़का यादव जाति से है। लड़की की मां ने कहा कि मेरी बेटी बालिग है और उसने मुझे एक दिन सचिन से शादी की इच्छा जताई और कहा कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। उसने ये भी बताया कि प्रेम संबंध के दौरान शादी का झांसा देकर सचिन ने कई बार उसके साथ गलत काम भी किया। अब जब शादी की बात आई तो सचिन जाति का हवाला देकर पीछे हट गया है।

 

लड़की की मां बोली- गांव में पंचायत भी हुई, आरोपी भागा

 

लड़की की मां ने बताया कि गांव में पंचायत भी हुई थी, जहां सचिन को बुलाया गया था, लेकिन पंचायत में भी उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। लड़की की मां ने कहा कि सचिन एक बार मेरी बेटी को अपने घर भी ले गया था, लेकिन आधे घंटे बाद ही उसे मारपीट कर भगा दिया गया। अब पूरे गांव में बदनामी हो चुकी है। बेटी शादी के लिए तैयार है। हम भी चाहते हैं कि शादी हो जाए। लेकिन लड़के वाले अब जाति का बहाना बना रहे हैं।वहीं, एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि युवती और उसके परिजन मिलने आए थे। उनकी बात सुनी गई है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!