DalsinghsaraiSamastipur

शहरवासियों को भी शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान देना होगा तभी दलसिंहसराय चकाचक बनेगा:मंत्री

दलसिंहसराय,मां काली और महादेव की इस धरती को प्रमाण करता हूं. मुझे नगर विकास और आवास विभाग इसी उद्देश्य से सौंपा गया है ताकि बिहार की जनता की सेवा कर सकूं. सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है.पटना आज चकाचक बन चुका है.अब दलसिंहसराय को भी चकाचक बनाना हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए.शहरवासियों को भी शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान देना होगा.नगर परिषद योजना बनाकर दे,हम राशि देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.विभाग के पास राशि की कोई कमी नहीं है.उक्त बातें

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने नप क्षेत्र के रामपुर जलालपुर में नगर परिषद द्वारा 9 करोड़ की लागत से पांच पोखरों के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं.मंत्री ने कहा कि नगर परिषद की महत्वाकांक्षी योजना बालन नदी तट पर मरीन ड्राइव की मांग मेरे पास आई है.

 

यह तीस करोड़ की योजना है.मैं भरोसा देता हूं कि इस मांग को पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा.बालन नदी दलसिंहसराय के लिए वरदान है क्योंकि यह शहर के बीच से गुजरती है. इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी.

इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति आभा सुरेखा ने की. संचालन सत्संध्य भारद्वाज ने किया.शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दैता पोखर के पास मंत्री द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत कुल- 09 करोड़ की लागत से पॉंच पोखर क्रमश: दैता पोखर वार्ड-22, खैरवन पोखर वार्ड-22, चकदेवी पोखर वार्ड-18, पठान टोला पोखर वार्ड-17, थाना पोखर वार्ड-12 के उड़ाही, सौन्दर्यीकरण, पक्का सीढ़ी निर्माण, पाथ-वे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने पीपीटी के माध्यम से कार्य योजना और उपलब्धियां मंत्री के समक्ष रखीं.

 

मौके पर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार,बीस सूत्री उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गीता साह,सभापति आभा सुरेखा,उप सभापति सुजाता चौधरी,सीओ नेहा कुमार, सुशील कुमार सुरेखा सहित कई अतिथि मौजूद थे.सभी का नप द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर से स्वागत किया गया.
मौके पर नप कर्मियों के साथ भाकपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता अमित अभिषेक,कमलाकांत राय, शंभू प्रसाद, वार्ड पार्षद गजेन्द्र सिंह,पवन कुमार,वीरेंद्र झा,विजय चौधरी,आयुष,संजय पासवान,कुणाल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!