Patna

सीतामढ़ी जा रही बस पलटी:स्टेयरिंग फेल होने से हादसा,15 घायल

पटना.मोतिहारी में पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाबा बर्फानी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस मोतिहारी से सीतामढ़ी जा रही थी। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। जिहुली गांव के पास बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।

 

स्टेयरिंग फेल होने से हादसा

 

पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने राहत कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग लिया। घायल यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है, पुलिस तकनीकी जांच के बाद ही दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि करेगी। हालांकि सभी सुरक्षित है, इसको लेकर क्षेत्र के लोग राहत की सांस ले रहे है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!