Patna

गंगा में डूबी हवेली की युवती का मिला शव,24 घंटा बाद पानी में उपलाता हुआ मिला शव

पटना.सुल्तानगंज.गनगनियां पंचायत के फतेहपुर गांव के पास मंगलवार को गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबी 18 वर्षीय युवती निशा कुमारी का शव 24 घंटे बाद बुधवार दोपहर करीब एक बजे पानी में उपलाता हुआ मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर शंकर महलदार सहित उनके साथी लगातार युवती की तलाश कर रहे थे। निशा कुमारी मूल रूप से मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित शामपुर थाना क्षेत्र के डंगराचक की रहने वाली थी। वह रविवार को फतेहपुर गांव स्थित अपनी नानी के घर आई थी। जानकारी के अनुसार, निशा ननिहाल की दो अन्य महिलाओं और एक अन्य लड़की के साथ गंगा स्नान करने गई थी।

 

 

स्नान के दौरान तीनों महिलाएं अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने डूब रही दोनों महिलाओं को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन निशा तेज धार में बह गई थी। पुलिस ने बताया कि युवती जिस जगह पर डूबी थी, उससे लगभग 100 मीटर पश्चिम में उसका शव नदी में उपलाता हुआ मिला।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!