Patna

4 साल से फरार आरोपी घनश्यामपुर थाना पर गिरफ्तार,नाबालिग के अपहरण का मामला

पटना.दरभंगा के घनश्यामपुर में एक नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। चार साल से फरार चल रहे आरोपी विकेश सहनी को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला दक्षिणी कसरोर गांव का है, जहां आशा देवी ने अपने नाबालिग बेटे के अपहरण की शिकायत घनश्यामपुर थाने में दर्ज कराई थी। यह मामला कांड संख्या 21/22 के तहत दर्ज किया गया था। इसमें विकास सहनी उर्फ विकेश सहनी को आरोपी बनाया गया था।

 

गिरफ्तार आरोपी विकेश सहनी कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के कुंज भवन गांव का रहने वाला है। वह सूरज सहनी का पुत्र है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, पुलिस पिछले चार सालों से आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!