Patna

तेजस्वी यादव के समर्थक सड़क को दिखाने लगे अगरबत्ती,किया धन्यवाद

पटना.बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले को मधेपुरा से पटना लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए लेकिन उनके सुरक्षा में तैनात तीन सदस्य घायल हो गए. यह घटना शनिवार तड़के करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (NH-22) पर गोरौल टोल प्लाजा के पास हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने राजद नेता के काफिले में शामिल एक वाहन को पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक्सीडेंट पर क्या बोले तेजस्वी

दुर्घटना के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका काफिला चाय पीने के लिए सड़क किनारे एक ढाबे पर रुका था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक पीछे से एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. तेजस्वी यादव वाहन से 5 फीट दूर थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई.

 

तेजस्वी यादव ने इस घटना को बहुत गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा वाहन थोड़ा और आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!