Patna

तेजप्रताप ने लिखा-मां-पापा भगवान से बढ़कर आप और आपका आदेश

पटना.अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप के पोस्ट और दोनों के फोटो वायरल होने के बाद तेजप्रताप को लालू यादव ने परिवार और पार्टी से निकाला दिया है। इसके 6 दिन बाद यानी आज रविवार को तेजप्रताप ने एक इमोशनल पोस्ट किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-

 

 

मेरे प्यारे मम्मी पापा…. मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा आपदोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।

 

 

लालू यादव ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला है

 

24 मई को रिलेशनशिप को लेकर तेजप्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट के बाद 25 मई को उन्हें आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसका ऐलान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने खुद फेसबुक पर किया।

 

लालू ने लिखा- ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’

 

 

तेजप्रताप को परिवार-पार्टी ने निकालने का ऐलान लालू यादव ने एक्स पर किया था।पूरा मामला शनिवार शाम (24 मई) तेजप्रताप के फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ। अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर करते हुए इसमें लिखा गया कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’

 

कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट किया गया है।हालांकि, उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।

 

यूजर बोले- इमोशनल पोस्ट के बाद पार्टी आपको वापस ले लेगी

 

तेजप्रताप के लालू यादव और राबड़ी देवी को लेकर किए गए इमोशनल पोस्ट के बाद यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

बिहारी बाबू नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘कोई बात नहीं हे इतना इमोशनल पोस्ट करके,, बिहार चुनाव से पहले आपको पार्टी मे ले लिया जायेगा’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!