Patna

तालाब में डूबने से किशोरी की मौत:गर्मी के छुट्टी में मौसी के घर आई थी

पटना.नवादा के नारदीगंज थानाक्षेत्र के रामे गांव में तालाब में नहाने गई एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के यशपुर गांव निवासी सोनू मिस्त्री की बेटी सिमरन कुमारी(12) के रूप में हुई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सिमरन गर्मी की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर रामे गांव आई हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रविवार को वह मौसी से पैसे लेकर सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान वह गांव के महादेव स्थान स्थित तालाब में नहाने चली गई। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बच्ची को तालाब से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे नारदीगंज पीएचसी ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

परिवार में कोहराम

थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!