Begusarai

शिक्षकों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला:स्थानांतरण से वंचित शिक्षकों में आक्रोश चरम पर

बेगूसराय.बिहार सरकार की ओर से विभिन्न चरणों में शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें विसंगति का आरोप लगाते हुए शनिवार को बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (BSTA) गोपगुट के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी ऑफिस के सामने मार्च निकाला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।शिक्षकों ने कहा कि कई प्राथमिक विद्यालयों में दर्जन से अधिक शिक्षकों को भेज दिया गया, तो किसी मध्य विद्यालयों से आधा दर्जन शिक्षकों को स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, जिस विद्यालय से कुछ शिक्षकों का ट्रांसफर हो गया, वहां कोई शिक्षक पदस्थापित नहीं हो सके, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मार्च निकालते शिक्षक।

अब तक स्थानान्तरण के लिए स्वीकृत आवेदनों की सभी सूची भी जारी नहीं की गई है। छठे क्लास से बारहवीं तक के अंतरजिला और समान जिला महिला-पुरुष शिक्षकों के स्थानान्तरण की सूचि भी जारी नहीं की गई है। कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों की अंतरजिला ट्रांसफर भी पेंडिंग है।

 

ट्रांसफर की राह देख रहे टीचरों में भ्रम की स्थिति

 

इस बीच विभाग द्वारा म्युच्युअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का पत्र जारी किया गया। स्थानांतरण की बाट जोह रहे शिक्षकों में काफी भ्रम और उहापोह की स्थिति है, जिससे आक्रोश गहराता जा रहा है। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रही है।

 

एक तरफ छह माह से विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कार्य लंबित है, दूसरी तरफ स्थानांतरण की उम्मीद में जी रहे शिक्षक शिक्षिकाओं को म्युच्युअल ट्रांसफर का झुनझुना थमाया जा रहा है। छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शिक्षकों ने अपर मुख्य सचिव के वक्तव्य पर भरोसा जताते हुए अपना रूम भी खाली कर दिया था।लेकिन यहां उनके वक्तव्य का कोई महत्व नहीं रह गया है। शिक्षक विभागीय अराजकता और शिथिलता से मानसिक रूप से परेशान हो रहे है। विभाग स्थानांतरण के नाम बस खानापूर्ति कर रही है। विशिष्ट शिक्षकों को तो सक्षमता परीक्षा के समय जिला भी आवंटित कर दिया गया था। लेकिन इसके बाबजूद उन्हें स्थानांतरण से वंचित रखा गया है।

 

कहा- म्युच्युअल ट्रांसफर से पहले पहली से 12वीं तक के पेंडिंग ट्रांसफर सूची जारी करें

 

विभाग को म्युच्युअल ट्रांसफर से पहले प्रथम वर्ग से बारहवीं तक के विभाग द्वारा स्वीकृत आवेदन पर लंबित स्थानांतरण सूची अविलंब प्रकाशित करनी चाहिए। जिला महासचिव ज्ञानप्रकाश एवं जिला उपाध्यक्ष नीतेश रंजन ने कहा कि स्थानांतरण, प्रधान शिक्षक पदस्थापन, सक्षमता पास शिक्षकों की सेवा निरंतरता सहित समस्थानिक इंडेक्स में फिक्सेशन एवं अन्य समस्याओं पर विभाग का रवैया हतोत्साहित करने जैसा है।

 

शिक्षकों का धैर्य अब जवाब दे रहा है, वह कभी फूट सकता हैं और एक बड़े लोकतांत्रिक आंदोलन का रूप ले सकती है। विभाग अविलंब ठोस पहल लेते हुए स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करे। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष धर्मान्शु, अभिनंदन कुमार, मीडिया प्रभारी रौशन यादव, प्रवक्ता राधेश्याम सिंह एवं सह कोषाध्यक्ष नीरज नयन, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!