Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:मिर्जापुर में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव,11 महीने पहले हुई थी शादी

दलसिंहसराय अनुमंडल के विद्यापतिनगर थाने के मिर्जापुर वार्ड-12 मोहल्ला में एक विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मिला। महिला गांव के रामप्रवेश सहनी की पत्नी मुस्कान कुमारी (20) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। उधर, लड़की के घर वालों से घटना को हत्या बताया है। लड़की के पिता महेश राय ने इसे हत्या करार दिया है। इस मामले में जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया.घटना के संबंध में लड़की के पिता महेश राय ने बताया कि 11 महीने पहले ही मुस्कान की शादी अपना औकात के हिसाब से की थी। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही इसे तंग तबाह करने लगा। उनका दामाद गुजरात में रह कर मजदूरी करता है।

 

सास व ससुर के साथ अकेली रहती थी लड़की

 

बेटी घर में अकेले ही अपनी सास व ससुर के साथ रहती थी। सोमवार बीच रात दामाद ने गुजरात से फोन कर बताया कि घर में कुछ हुआ है। जब मंगलवार को वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो अपनी बेटी को मृत पाया। उन्होंने शक जाहिर किया है उनकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर अपर थानाध्यक्ष मोनू राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

 

मामले की जांच कर रही पुलिस

 

विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिराज आलम ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में विवाहित की मौत हुई है। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!