ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत:स्टेशन पर उतरने के बाद ट्रैक क्रॉस करते समय आई ट्रेन..
पटना.बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हाईपुर गांव की रहने वाली 20 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।प्रीति रोजाना की तरह सुबह लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए ट्रेन से बाढ़ आई थी। दोपहर 12 बजे प्लेटफॉर्म पर ट्रैक पार करते समय वह ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को ट्रैक से हटाया गया
रेलवे जीआरपी के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को ट्रैक से हटाया। फिर रेल यातायात बहाल किया। पुलिस ने मृतक के पास से एक स्कूल बैग और मोबाइल फोन बरामद किया है। शव को रेल थाना के बाहर रखा गया है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
रेल थाना के सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने बताया कि मृतका के मोबाइल पर आए परिजनों के कॉल से उन्हें घटना की सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा जाएगा। मृतका के पिता अनिल पासवान किसान हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
