बेगूसराय में थाना इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ कर बनाया रील:हथियार के साथ बदमाश अरेस्ट
बेगूसराय के थाने में एक युवक ने रील बनाया है। ये अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक सारी हदों को पार करते हुए थाना इंचार्ज के कार्यालय में घुस गया। उनकी कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनवाया।मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। युवक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है और अपने पैर को भी टेबल पर रखा है। हालांकि, वह तुरंत उठ गया। इसने ऑफिस में घूम-घूम कर वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में उसकी सारी करतूत को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
थाने में बना वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही गुरुवार की रात पुलिस एक्शन में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी अरविंद कुमार महतो का बेटा अभिषेक बराबर सेटिंग के नाम पर थाना आते रहता है।
थाना के ऑफिस में जाकर बनाया वीडियो
2 दिन पहले भी जब वह थाना आया तो कहीं भी जाने से उसे किसी ने नहीं रोका। थाना के ऑफिस में जाकर उसने मनचाहे तरीके से शॉर्ट वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि वह बराबर आपत्तिजनक तरीके से वीडियो-फोटो शूट करवाते रहता है। कुछ दिन पहले उसने पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर लगाया था.एसपी मनीष ने बताया कि कल शाम साहेबपुर कमाल थाना को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो क्लिप मिला। जिसमें एक व्यक्ति थानाध्यक्ष के चेंबर में संदिग्ध अवस्था में है।अन्य युवक उसका वीडियो बना रहे हैं।
पुलिस ने 3 बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा
जांच में पाया गया कि वह युवक अभिषेक कुमार है। एक सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल में एनएच-31 गैस एजेंसी मोड़ के पास बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार मौके पर पहुंचे, तो बाइक सवार तीन युवक भागने लगे।इन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक चौकी निवासी अभिषेक कुमार और खगड़िया के बेलदौर पनसलवा निवासी दुर्गेश कुमार व चौथम नवादा निवासी अभिषेक कुमार है। इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, 1 गोली, 1 स्टील का रॉड व 4 मोबाइल बरामद किया गया।
3 बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है।
पूछताछ करने पर वीडियो बनाने वाले अभिषेक कुमार ने बताया कि किसी कागजात के संबंध में थाना गए थे। थानाध्यक्ष के चेंबर में किसी के नहीं रहने पर चोरी-छिपे एक वीडियो क्लिप बनाते हुए निकल गए। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। बलिया डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
