Patna

श्रावणी मेला 2025: मेला पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 1 लाख से ज्यादा सीट की व्यवस्था कर रहा रेलवे

पटना.11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला के लिए रेलवे ने भागलपुर, सुल्तानगंज, देवघर और जसीडीह के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। डीआरएम सीधे श्रावणी मेला की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों का ठहराव सुल्तानगंज में होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्पेशल ट्रेनों के जरिए एक लाख से ज्यादा सीटों की व्यवस्था होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाच टावर, पेट्रोलिंग सहित आरपीएफ जवानों को बॉडी वार्म कैमरे से लैस किया जाएगा। अजगैबीनाथ धाम घाट पर कांवरियों व श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जो ट्रेनों की जानकारी देगी। रेलवे सुल्तानगंज, देवघर और जसीडीह के लिए 1 लाख से ज्यादा सीट की व्यवस्था करने जा रहा है। श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए जयनगर-आसनसोल, रक्सौल-देवघर, गया-मधुपुर, पटना-मधुपुर, सरायगढ़-देवघर व गोरखपुर-देवघर के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी।

 

सुल्तानगंज और जसीडीह जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट तक होना है। दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी का रविवार को भी चलेगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि श्रावणी मेले को लेकर डीआरएम की अध्यक्षता में बैठकें हो रही हैं। मुंगेर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, रांची के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी है। सुल्तानगंज में साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव होगा। इसमें 12253/54 अंग एक्सप्रेस 13423/24 अजमेर साप्ताहिक 13429/30 मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक 15619/20 गया-कामाख्या साप्ताहिक – गुवाहाटी-आनंदविहार स्पेशल (वाया गया, भागलपुर) शामिल है। जयनगर-आसनसोल सप्ताह में तीन दिन – रक्सौल-देवघर स्पेशल सप्ताह में तीन दिन – देवघर-रक्सौल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन – गोरखपुर-देवघर स्पेशल प्रतिदिन – गया-मधुपुर मेमू स्पेशल प्रतिदिन – पटना-मधुपुर मेमू स्पेशल प्रतिदिन – सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल प्रतिदिन – साहिबगंज-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल – पटना-भागलपुर स्पेशल प्रतिदन चलाने की योजना है।

 

अजगैबीनाथ धाम घाट पर कांवरियों व श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन

अधिकारियों के साथ बैठक हुई हैं। आगे और भी बैठक होनी है। स्पेशल ट्रेन और सुल्तानगंज में ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे बोर्ड व पूर्व रेलवे के मुख्यालय से निर्णय होते हैं। श्रावणी मेला की तैयारियों की पूरी रूपरेखा बोर्ड को भेजी गई है।- मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम

 

आरपीएफ वर्दी में रहेंगे बॉडी वार्मर कैमरे

 

श्रावणी मेला को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) वर्दी में बॉडी वार्मर कैमरे के साथ ड्यूटी करेगी। जिससे हर एक गतिविधि की समय पड़ने पर समीक्षा की जा सके। बॉडी वार्मर कैमरे से संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति की पहचान करना आसान हो जाता है। साफ-सफाई व पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) को सुदृढ़ रखने को बोला गया है। भागलपुर स्टेशन निदेशक उत्पल शर्मा को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। ट्रेनों से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों व कांवरियों की सुरक्षा में सादी वर्दी में जवान तैनात रहेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!